Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

टेनिस बॉल क्रिकेट में पुरुष-महिला टीमों का चयन, अब राज्य स्तर पर प्रदर्शन में होगी शामिल

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025

टेनिस बॉल क्रिकेट संघ बीकानेर ने रविवार को रूपा देवी मोहता राउमावि के खेल मैदान में जिला स्तरीय टेनिसबॉल क्रिकेट की टीमों का चयन किया। संघ अध्यक्ष आरिफ हुसैन और सचिव मो. आरिफ ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन किया। अध्यक्ष आरिफ ने बताया कि सीनियर पुरुष वर्ग व महिला वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 36 पुरुष खिलाडी और 27 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। संघ सचिव ने बताया यहां चयनित पुरुष व महिला टीम 29 नवंबर से पाली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया व टीमों का चयन किया गया। इस दौरान संघ के क्रिकेट कोच मो. सैफ, कृष्णावतार, अशोक विश्नोई, सलमान व प्रियंका लेगा सहित अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब