Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में S.I.R. 2026 को लेकर पीईईओ और संस्था प्रधानों के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025

निर्वाचन आयोग के निर्देश और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर आज पंचायत समिति सभागार, श्रीडूंगरगढ़ में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के सभी पीईईओ और संस्था प्रधानों के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) 2026 का प्रशिक्षण आयोजित किया गया

बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची का यह समयबद्ध कार्यक्रम 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत परिगणना प्रपत्र का वितरण, संकलन और बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटाइजेशन किया जाएगा।

शुभम शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग की भूमिका इस कार्य में महत्वपूर्ण है। पीईईओ और संस्था प्रधान ईएलसी के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करेंगे और बूथ स्तर पर प्रपत्र के वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाएंगे। सभी ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक और पीईईओ को प्रतिदिन फील्ड विजिट कर कार्य की निगरानी करनी है और समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करना है।

नायब तहसीलदार निर्वाचन रमेश सिंह चौहान ने बताया कि आज के हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने पीईईओ और संस्था प्रधानों को परिगणना प्रपत्र ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया सिखाई। इस प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा (तहसीलदार), मनोज धायल (BDO), सरोज वीर पूनिया (CBEO) और निर्वाचन शाखा के अधिकारी मोहम्मद आरिफ भाटी, पूरवचन्द, मनीप सैनी, नौरतमल शर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षा एवं निर्वाचन विभाग ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और डिजिटली अपडेट करना है, ताकि आने वाले चुनावों में मतदान प्रक्रिया सहज और पारदर्शी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब