Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र में एडीएम का आकस्मिक निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षकों को दिए सख्त निर्देश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों और जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने तहसीलदार व जिला निर्वाचन शाखा सुरेश कुमार के साथ विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ शुभम शर्मा और ब्लॉक स्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रतिदिन फील्ड में जाकर भौतिक सत्यापन करें। साथ ही तय समयावधि में सभी लंबित कार्य समय पर पूर्ण करवाने के भी निर्देश दिए।

एडीएम यादव ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड विजिट की नियमित रिपोर्टिंग अनिवार्य रहेगी।

इस मौके पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्माबीडीओ मनोज धायल, और सीबीईओ सरोज बीर पूनिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब