श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 नवम्बर 2025
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का आज जन्मदिन विशेष उत्साह व गर्मजोशी के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही कस्बे में समर्थकों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। वहीं आज दोपहर 12.30 बजे विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीयों ने भी विधायक आवास पहुंचकर विधायक ताराचंद को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गुलदस्ता भेंट किया संगठन के संरक्षक भंवरलाल दुगड़ ने साफा और शाल ओढ़ाकर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दीं, वहीं प्रखंड अध्यक्ष रविकांत ने दुपट्टा पहनाकर भारतमाता के चित्र का प्रतीक चिन्ह भेंट किया एंव उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर संगठन संरक्षक भंवरलाल दुगड़, प्रखंड अध्यक्ष रवि कांत सैनी, पूर्व अध्यक्ष श्याम जोशी, जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, नगर अध्यक्ष मनीष नौलखा, फतेहसिंह जांगिड़, दीपक सेठिया, भूषण कर्वा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











