Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

रास्ता रोककर की मारपीट, नौ महिलाओं सहित 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 नवम्बर 2025क्षेत्र

में मारपीट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कई स्थानों पर ये मामूली झगड़े गंभीर रूप ले रहे हैं। सेरुणा थाना क्षेत्र के गांव सांवतसर में विवाद में एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सांवतसर निवासी 36 वर्षीय मांगीलाल पुत्र हनुमानाराम बिश्नोई ने गांव के ही सहीराम, शंकरलाल, मनीराम पुत्र गोपालाराम, किसनलाल पुत्र सहीराम, इंद्रचंद, विजयपाल, महेंद्र सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। इनमें नौ महिलाएं कविता, प्रियंका पत्नी किसनलाल  बबिता, मनीषा, कांता, राजेश्वरी, धापू, विमला पुत्री सहीराम और भगवती पत्नी सहीराम शामिल हैं। रिपोर्ट में एक नाबालिग का नाम भी दिया है। परिवादी के अनुसार घटना 18 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे हुई, जब वह अपने खेत से ट्रैक्टर लेकर गांव लौट रहा था, तभी आरोपियों ने एकराय होकर उसके खेत का रास्ता रोक लिया और मारपीट की। सेरुणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब