Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

पिकअप की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने दम तोड़ा, चालक के खिलाफ़ मामला दर्ज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 नवम्बर 2025

पंचायत समिति के पास हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के भतीजे ने पिकअप चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने का है। रूपादेवी स्कूल के पीछे रहने वाले 45 वर्षीय रामनिवास पुत्र श्रीराम ब्राह्मण ने रिपोर्ट दी कि 10 नवंबर 2025 को उसके चाचा डूंगरराम ब्राह्मण पैदल रास्ता पार कर रहे थे। तभी एक लापरवाह पिकअप चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह 9 बजे डूंगरराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब