Menu
3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  | 

श्रीडूंगरगढ़ जमीन घोटाले का बड़ा खेल: मरे हुए लोग जिंदा होकर बेच गए खेत पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 नवम्बर 2025

लखासर रोही खसरा नंबर 187 में 16.72 हेक्टेयर जमीन को फर्जीवाड़े से बेच दिया गया, जबकि जमीन के चार हिस्सेदार-डालचंद बोथरा (निधन 29 जून 2013), मूली देवी (निधन 31 जनवरी 1996), जीवराज (निधन 16 मार्च 1994) और चम्पालाल बोथरा (निधन 10 दिसम्बर 2003) – सालों पहले ही मर चुके थे। असली वारिस जितेंद्र कुमार बोथरा निवासी श्रीडूंगरगढ़ ने जमाबंदी में जमीन बिकने की जानकारी देख मामला उजागर किया। फर्जी बेचान में प्रथम दृष्टया क्रेता लिछमण सिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, निवासी कोलासर, श्रीकोलायत, बीकानेर का नाम सामने आया है। वहीं गवाह बने चंद्रप्रकाश पंचारिया, निवासी कोलायत व हीरालाल पड़िहार, निवासी बीकानेर ने मृतकों को “जिंदा” दिखाकर साक्षी बने। उप पंजीयक कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 11 नवम्बर को रजिस्ट्री बिना लेखक के नाम व हस्ताक्षर के दर्ज कर दी गई, जिससे विभागीय लापरवाही के आरोप गहरा गए हैं। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है। एसडीएम शुभम शर्मा ने लिखित शिकायत पर प्राथमिक जांच और FIR की बात कही है, जबकि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने पंजीयन प्रक्रिया में और सख्ती बरतने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब