श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अमावस्या के पावन अवसर पर गुरुवार को हवन व गौपूजन का आयोजन किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न करवाया हवन अनुष्ठान में यजमान के रूप में पूनमचंद मूंधड़ा निवासी दुलचासर सपत्नीक शामिल हुए। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि अमावस्या पर मनोहर लाल मुंधड़ा अपने परिवार सहित गौशाला में पधारकर गौमाता को गुड़ का पावन भोग लगाया। वहीं एक पेटी गुड़ मूलचंद जाजड़ा, एक झाल मुंगफली चारा चतर सिंह पड़िहार ने समर्पित किया। गौशाला की गौ माताओं को लापसी का भोग गुप्त दानदाता द्वारा लगाया गया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओ का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।













