Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

नाबालिग लापता, पड़ोसी युवक पर भगा ले जाने का संदेह

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 नवम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर भगा ले जाने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भानजी बुधवार सुबह नौ बजे गांव सातलेरा जाने का कह कर घर से निकली। परंतु वह गांव नहीं पहुंची तो परिजनों युवती की तलाश प्रारंभ की। परन्तु शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका तो परेशान परिजन थाने पहुंचे। महिला ने बताया कि उसके घटना से उसकी बहन व बहनोई सदमे में है, जिसके चलते उसने पुलिस को रिपोर्ट दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले का युवक पवन  उसकी नाबालिक भानजी को परेशान करता था। परिजनों ने जब उसे मना किया तो उसने नाबालिग को उठाकर ले जाने व जबरन विवाह करने की धमकी दी। परिजनों ने युवक पर नाबालिक को ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब