Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

माकपा तहसील कमेटी की बैठक- 14 दिसंबर को होगी विस्तृत बैठक, SIR प्रक्रिया को बताया मनमाना

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 नवम्बर 2025

माकपा तहसील कमेटी की शनिवार को हुई बैठक में संगठन मजबूती, SIR प्रक्रिया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। किसान नेता गिरधारीलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तहसील पर्यवेक्षक सीमा जैन व अशोक शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रस्ताव के साथ की गई। बैठक में बताया गया कि 18-19 दिसंबर को बीकानेर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा, जिसमें करीब 70 गांवों व शहर के 125 प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठन ने यह भी निर्णय लिया कि 14 दिसंबर को माकपा कार्यालय में अगली तहसील स्तरीय बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा – “समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद के लिए बिजली-पानी के बिल अनिवार्य बताकर प्रशासन किसानों को परेशान कर रहा है, जबकि ऐसा कोई आदेश सरकार ने जारी ही नहीं किया। यह फैसला किसान विरोधी है और माकपा इसका पुरजोर विरोध करेगी।” पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने भी SIR प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा- “सरकार SIR प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल कर मनमानी थोप रही है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूती से जुड़ें और जनता के बीच वास्तविक स्थिति रखें।” बैठक में तहसील सचिव मुखराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, दानाराम प्रजापत, सतुनाथ, हशन, शौकीन, ताहिर, सुभाष जावा, जावेद, आमिर, समीर पावटे, मुकेश ज्याणी, गौरव टाडा, दौलतराम मेघवाल, मालाराम सांसी, मनीष नायक, कैलाश बारूपाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब