Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

श्रीडूंगरगढ़ में दो पंचायत समितियों का गठन, रिड़ी नई पंचायत समिति बनी, देखें पूरी लिस्ट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 नवम्बर 2025

राज्य सरकार ने पंचायत राज व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए बीकानेर जिले की पंचायत समितियों का पुनर्गठन कर दिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दो पंचायत समितियाँ होंगी- पुनर्गठित श्रीडूंगरगढ़ और नवगठित रिड़ी पंचायत समिति।

सरकार के मुताबिक पहले श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में कुल 53 ग्राम पंचायतें थीं। पुनर्गठन के बाद अब  श्रीडूंगरगढ़ में 32 ग्राम पंचायतें रहेंगी, जबकि रिड़ी पंचायत समिति में भी 32 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 98 के तहत जिला कलेक्टरों को पुनर्सीमांकन और नवसृजन की कार्यवाही करने के अधिकार दिए गए थे। प्रस्ताव तैयार करने, एक माह तक सार्वजनिक आपत्तियाँ आमंत्रित करने और सुनवाई के बाद अंतिम रिपोर्ट सरकार को भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावों की समीक्षा और मंजूरी के बाद यह पुनर्गठन लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब