Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

बीकानेर के पूर्व सांसद और बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 नवम्बर 2025

बीकानेर से पूर्व सांसद और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर निधन हो गया। 89 साल की उम्र में उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बीकानेर और राजस्थान में प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।

धर्मेंद्र ने कुछ दिन पहले ही अपनी नई फिल्म’इक्कीस का ट्रेलर लॉन्च किया था। बढ़ती उम्र के बावजूद वह एक्टिंग और फिटनेस को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। हालांकि बीच-बीच में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

2004 में बीकानेर से जीते थे चुनाव

वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धर्मेंद्र को बीकानेर से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने उस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर डूडी को 57 हजार 175 वोटों के अंतर से हराया था।
बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से उन्हें बड़ी बढ़त मिली थी, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हुई।

सांसद बनने के बाद धर्मेंद्र का अधिक समय मुंबई में गुज़रा, जिस वजह से उन्हें बीकानेर में कम सक्रिय रहने पर आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला

धर्मेंद्र के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बीकानेर और पूरे राजस्थान में लोग उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फैंस ने उनकी फिल्मों के संवाद, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए भावुक संदेश लिखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब