Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

पेंशनर्स ध्यान दें: 30 नवंबर तक जमा कराना होगा जीवित प्रमाण पत्र,नहीं तो रुक सकती है पेंशन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 नवम्बर 2025

राज्य सरकार की ओर से सेवानिवृत्त पेंशनर्स को बड़ा अपडेट दिया गया है। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग के निर्देशों के अनुसार सभी पेंशनर्स को वर्ष 2025-26 के लिए जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) 30 नवंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करवाना होगा। निर्धारित तिथि तक प्रमाण पत्र नहीं देने पर पेंशन भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि पेंशनर्स के लिए कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र किसी भी राजकीय कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर) के माध्यम से एसएसओ आईडी द्वारा ऑनलाइन सबमिट करवा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त इसे Life Certificate App, ई-मित्र पर बायोमेट्रिक के जरिए, या फिर कोष कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर भी जमा कराया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब