Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर खरीद केन्द्रों पर हैंडलिंग व परिवहन कार्य की निविदाओं को किया निरस्त,

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 नवम्बर 2025

जिले में मूंगफली व मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर खरीद केन्द्रों पर हैंडलिंग व परिवहन कार्य हेतु जारी निविदाओं को निरस्त कर दिया गया है। सहकार भवन में सोमवार को हुई निविदा कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

उप रजिस्ट्रार डॉ कैलाश चंद सैनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ एवं बीकानेर क्रय विक्रय सहकारी समिति के खरीद केन्द्रों पर हैण्डलिंग एवं परिवहन कार्य हेतु अक्टूबर, 2025 में जारी निविदाओं को सम्बधित फर्मों के दस्तावेजों का प्रमाणीकरण अभी तक नहीं हो पाने और इस बीच 24 नवंबर से राजफेड की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू हो जाने के कारण उक्त दोनों समितियों की निविदाओं को निरस्त किया गया है।

सैनी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्वयं समितियों के स्तर से कार्य करवाया जाएगा। साथ ही आगामी निर्देशों हेतु राजफैड जयपुर से मार्गदर्शन चाहा गया है। विदित है कि निविदा कमेटी में डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता, जिला कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में कोषाधिकारी, राजफैड के क्षेत्रीय अधिकारी, एनसीसीएफ के प्रतिनिधि और संबंधित समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब