Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, चार जनो के खिलाफ मामला दर्ज।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 नवम्बर 2025

बोलने में असक्षम एक युवती के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है,जिसमें विवाह के बाद उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने तथा दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने का आरोप लगाते हुए चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

आड़सर बास निवासी रामचंद्र ब्राह्मण की पुत्री पूजा ने बीकानेर के मोहता चौक निवासी अपने पति जितेंद्र, ससुसर मदनलाल पुत्र करणीदान, सास मैनादेवी व पति के भाई ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता द्वारा श्रीडूंगरगढ थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, उसे जन्म से ही बोलने में दिक्कत है। करीब पांच साल पहले मदनलाल उसके घर आया और उसके पिता से अपने बेटे जितेंद्र का विवाह पीड़िता के साथ करवाने की बात कही। पीड़िता के पिता ने मदनलाल से अपनी पत्नी व बेटे को बुलाकर पूरी बात बताने की बात कही। ससुर ने अपने परिवार को बुलाकर उसे पसंद किया व उसकी बोलने की दिक्कत से कोई परेशानी नहीं होने की बात कही। ससुर ने बड़ी उम्र हो जाने और कोई लड़की नहीं मिलने की बात कहते हुए जितेंद्र से 21 अप्रैल 2021 को उसका विवाह करवा दिया। 

परिवार की ओर से दहेज देने के बाद विवाह संपन्न हुआ, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि शुरुआत में दो-तीन दिन ठीक व्यवहार किया गया, उसके बाद पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

युवती ने आरोप लगाया कि पति उस पर दबाव बनाता, मारपीट करता और नशे की हालत में रखता था। ससुर अश्लील हरकते करने लगा।

परिजनों ने कई बार ससुराल पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। लगभग तीन वर्ष पहले पीड़िता को उसके मायके छोड़ दिया गया। अब वापस ले जाने के बदले ससुराल पक्ष की ओर से दो लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब