श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2025
आधी रात बाद गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को एमडी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात करीब 1.30 बजे हेमासर फांटा के पास की है।
एसआई राजेंद्र कुमार अपनी टीम कांस्टेबल अनील मील, वेदप्रकाश, महेश कुमार और ड्राइवर राकेश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस दल को देखकर एक युवक संदिग्ध हालात में भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।
तलाशी में युवक के पास से 4.55 ग्राम एमडी की पुड़िया और 18,300 रुपए नगद बरामद हुए। जब्त की गई एमडी की बाजार कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है।
एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान आडसर बास निवासी 29 वर्षीय आशीष बोहरा उर्फ रामाराम पुत्र कृष्ण कुमार बोहरा के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर हवालात में बंद किया गया है।
पुलिस अब उसकी सप्लाई चेन कहा से खरीद हुई और किन ग्राहकों को बेचा गया पूरी जानकारी जुटा रही है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सेरूणा थानाधिकारी संध्या को सौंप दी गई है।










