Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में कल होगा पेट व दंत रोग नि:शुल्क परामर्श शिविर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2026

कस्बे की तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में 27 नवंबर गुरुवार को निशुल्क पेट व दंत रोग परामर्श शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में पेट और लीवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल खत्री व दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंघल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर गुरुवार को सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा जिसमें पेट से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच, पीलिया, गैस, पेट फूलन ल, पाइल्स, खून की उल्टी, खून की लैट्रिन, पेट का अल्सर व दांतों संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों जैसे दांत निकलना, नए दांत बनना, दांतों की सफाई, दांत में मसाला भरना, रूट कैनाल, पायरिया आदि सभी प्रकार की बीमारियों की जांच कर उचित परामर्श दिया जाएगा। डॉक्टर अनिल खत्री गैस्ट्रोएंटरोलॉजी बीकानेर से आकर इस माह में यह लगातार चौथा निशुल्क शिविर में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, मंत्री धर्मचंद धाडेवा ने बताया कि मानव सेवार्थ तुलसी सेवा संस्थान का उद्देश्य है पीडित मानव को अधिक से अधिक सुगम व सस्ती चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाना, जिसमें क्षेत्रीय रोगी अधिक से अधिक लाभले सके। संस्था के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर निशुल्क शिविर सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा। पंजीकरण सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब