Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक हुई आयोजित, दिए निर्देश

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2025

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision – SIR) के तहत आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सुपरवाइजरों एवं शहरी क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने की।

बैठक में उपखंड अधिकारी ने सभी कार्मिकों को प्रेरित करते हुए निर्देश दिए कि मतदाताओं के फॉर्म का ऑनलाइन डिजिटाइजेशन शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके।

चर्चा के दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों व बीएलओ द्वारा फील्ड कार्य में आने वाली समस्याओं को विस्तार से सुना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में मतदाता सूची का अद्यतन महत्वपूर्ण कड़ी है और इसे गंभीरता से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब