Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने तीन नए समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का किया उद्घाटन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2025

विधायक  ताराचंद सारस्वत ने आज ग्राम सेवा सहकारी समिति (केवीएसएस) लिखमादेसर सहित श्रीडूंगरगढ़ शहरी क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद के दो नए केंद्रों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज उचित मूल्य पर बेचने में सुविधा मिलेगी तथा खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद से किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और उनकी मेहनत का सही मूल्य सुनिश्चित होता है। उन्होंने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तथा सहकारिता मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कल्याणकारी निर्णय ले रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार आने वाले समय में किसानों के लिए और अधिक विकासोन्मुख योजनाएँ लागू करेगी, जिनसे खेती-किसानी में समृद्धि आएगी और कृषक वर्ग को व्यापक लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान बहादुर नाथ सिद्ध, पूर्णनाथ महिया मदननाथ गोदारा,सांवरमल पारीक,मदन लाल मेघवाल विश्वनाथ ज्याणी,भैरनाथ साईं,हुकमाराम ज्याणी, रामकुमार पारीक,मुलनाथ सिद्ध, गोविन्द पारीक,मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,राधेश्याम दर्जी, महेश राजोतिया, भरत सारस्वत,मदन सोनी,महेंद्र कुमार पारीक, समिति अध्यक्ष तुलसीराम गोदारा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़े स्तर पर किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब