श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025
श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला के भामाशाह श्रीकिशन लाल सुथार सुपुत्र पुरखाराम सुथार विश्वकर्मा वर्कशॉप दुलचासर के द्वारा गुरुवार को गौशाला की गौ माताओं के लिए एक ट्रॉली 20क्विटंल 90किलो मूंगफली का चारा 12540 रुपए की राशि समर्पित कर गोवंश के लिए चारा दान कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सुथार परिवार के सुख समृद्धि की कामना करते हुए जताया आभार। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि आपका पूरा परिवार समर्पित भाव से लंबे समय से गौशाला से जुड़ा है अनवरत गौ सेवा जारी है।











