श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गुरुवार को मोतीलाल, हुकम चंद, मनोहर लाल, नंदकिशोर मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने गौशाला पधारकर गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया इस अवसर पर गौशाला की त गौमाताओं को पोष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया है। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में इंदिरा देवी मुंधड़ा रोहित मूंधड़ा, राहुल करनानी, जितेंद्र मुंधड़ा,निलेश,पिंकी मुंधड़ा, ज्योति तापड़िया सहयोग कर गौ सेवा कर गौ माता से आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। तथा ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना करते हुए आभार जताया।













