Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

सेरूणा में मेरा युवा भारत की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025

मेरा युवा भारत बीकानेर एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला युवा अधिकारी रूबीपाल के नेतृत्व में हुआ।

युवा मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ ने बताया कि प्रतियोगिता  सेरूणा खेल मैदान में आयोजित की जा रही है, जिसमें वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, लंबी दौड़, ऊँची कूद सहित कई खेलों में खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। ब्लॉक स्तर पर विजेता टीमें जिला स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगी।

उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ रहता है। इस मौके पर राजेश सोनी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता रणवीर सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को मेरा युवा भारत की ओर से ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब