Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  | 

शिव प्रसाद तावणीया बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के बीकानेर ग्रामीण जिला अध्यक्ष

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी भाजपा नेता शिव प्रसाद तावणीया को जिला बीकानेर ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम जैमनी के आदेश पर की गई है।

महासभा के प्रमुख महामंत्री रोशन लाल शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा कि तावणीया संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए जिले के सभी ब्राह्मण बंधुओं को साथ लेकर महासभा की गतिविधियों को गति देंगे।

आदेश में बताया गया कि नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष जिले में अधिकाधिक सदस्यता अभियान, महिला एवं युवा इकाई को मजबूती देने और सामाजिक कार्यक्रमों को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाएँगे।

संगठन ने विश्वास जताया है कि तावणीया की नेतृत्व क्षमता, अनुभव और सामाजिक भावना से महासभा को नई ऊर्जा मिलेगी और जिले में संगठनात्मक गतिविधियाँ और अधिक मजबूत होंगी।

महासभा ने तावणीया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। तावनिया को मित्र और परिजनों द्वारा फोन पर बधाई मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब