Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

शीतकालीन स्कूली अवकाशः सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक, शिक्षा विभाग ने किया स्पष्ट

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025

प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आगामी शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिसंबर माह के शैक्षिक कैलेंडर में इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि दिसंबर में कुल 21 दिन स्कूल संचालित होंगे। 25 दिसंबर से पहले रविवार को छोड़कर कोई अवकाश नहीं रहेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा पूर्व में जारी कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर के 31 दिनों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होगा। इससे पहले आमतौर पर 31 दिसंबर तक ही छुट्टियां रहती थीं, लेकिन पिछले वर्ष अत्यधिक सर्दी के हालात को देखते हुए इस अवधि को बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया था। अक्सर कलेक्टर आदेशों के अनुसार भी छुट्टियों में बदलाव करना पड़ता है।

जून में जारी किए गए कैलेंडर में 12 दिसंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा का उल्लेख था, जबकि वास्तविक परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होकर वर्तमान में जारी हैं। इस बार गुरु गोविंद सिंह जयंती (27 दिसंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) की छुट्टियां भी शीतकालीन अवकाश अवधि में ही शामिल हो गई हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के स्टाफ ऑफिसर अशोक शर्मा के अनुसार 15 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू होने संबंधी कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार, शीतकालीन छुट्टियां 25 दिसंबर से ही लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब