Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से गौशाला में नया गौ आवास निर्माण शुरू, भूमि पूजन संपन्न

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 नवंबर 2025

आडसर बास स्थित सांवरा सेठ गौसेवा समिति में गायों के लिए नया गौ आवास बनने का रास्ता साफ हो गया है। समिति परिसर में शुक्रवार को विधिविधान के साथ भूमि पूजन किया गया। पंडित राकेश शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन करवाया। मुख्य यजमान बाबूलाल दुगड़ रहे।

गौशाला अध्यक्ष सुशील सोनी ने बताया कि गर्मी- सर्दी और धूप से गायों की रक्षा के लिए नया आवास जरूरी था। इसी को देखते हुए 24×70 फीट का गौ आवास कक्ष बनाया जाएगा। निर्माण का पूरा खर्च दानदाता रतनचंद- सुरेश जैन उठा रहे हैं। इस सेवा कार्य के पीछे नागरिक विकास परिषद अध्यक्ष और समाजसेवी तुलसीराम चौरड़िया की प्रमुख प्रेरणा रही।

सोनी ने कहा कि नए निर्माण से गायों को सुरक्षित और व्यवस्थित रहने की सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इनमें चांदरतन सेठिया, संतलाल स्वर्णकार, हरिप्रसाद तापड़िया, कोजूराम भार्गव, कैलाश बिहाणी, राजू भार्गव, रामलाल जाट, तोलाराम दर्जी, लूणाराम सुथार, नंदलाल भार्गव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

समिति सदस्यों ने दानदाता और प्रेरक चौरड़िया का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब