Menu
SIR में धांधली का आरोप श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन  |  पूर्व विधायक गोदारा के नेतृत्व में निकली मनरेगा बचाओ महासंग्राम यात्रा श्रीडूंगरगढ़ के चार गांवों में उमड़ा जनसैलाब  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  16 जनवरी 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  | 

29 नवंबर 2025,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 नवंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

जय श्री गणेशाय नमः

जय श्री कृष्णा

आज का पंचांग-29.11.2025

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

वास्तु शास्त्र अनुसार घर के मुख्य द्वार पर इन
चीजों को लगाने से आती है सुख समृद्धि..


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………… 29.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………………..शुक्ल
तिथि…….नवमी. रात्रि. 11.16 तक / दशमी
वार………………………………….. शनिवार नक्षत्र..पूर्वाभाद्र. रात्रि.2.23* तक/उ.भाद्रपद
चंद्रमा…………कुंभ. रात्रि. 8.34 तक / मीन
योग…………..हर्षण. प्रातः 9.26 तक / वज्र
करण………………बालव पूर्वा. 11.50 तक
करण….. कौलव. रात्रि.11.16 तक / तैत्तिल


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.59.59 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.39.29 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.39.29
रात्रिमान………………………….13.21.13
चंद्रोदय………………….. 1.27.12 PM पर
चंद्रास्त……………………1.43.17 AM पर
राहुकाल..प्रातः 9.40 से 10.59 तक(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 1.40 से 2.59 तक(शुभ)
गुलिक……प्रातः 6.59 से 8.20(शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.58 से 12.41 (शुभ)
पंचक………………………………….जारी है।
हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………… पूर्व दिशा
दोष परिहार……उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ……. वृश्चिक 12°14′ अनुराधा 3 नू
सूर्य ………वृश्चिक 12°51′ अनुराधा 3 नू
चन्द्र ……कुम्भ 22°20′ पूर्वभाद्रपद 1 से
बुध * …… ..तुला 26°32′ विशाखा 2 तू
शुक्र ^ ……वृश्चिक 3°33′ अनुराधा 1 ना
मंगल ^ ….. वृश्चिक 23°39′ ज्येष्ठा 3 यी
बृहस्पति * ….. कर्क 0°26′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * …….. मीन 1°1′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …… कुम्भ 19°46′ शतभिषा 4 सू
केतु * .. सिंह 19°46′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


शुभ……………..प्रातः 8.20 से 9.40 तक
चंचल………..अपरा. 12.20 से 1.40 तक
लाभ…………..अपरा. 1.40 से 2.59 तक
अमृत………….अपरा. 2.59 से 4.20 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ……… सायं-रात्रि. 5.39 से 7.20 तक
शुभ…………… रात्रि. 8.59 से 10.40 तक
अमृत…..रात्रि. 10.40 से 12.20 AM तक
चंचल. रात्रि.12.20 AM से 2.00 AM तक
लाभ….रात्रि. 5.21 AM से 7.01 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.46 AM तक—-पूर्वाभाद्र—-1——-से
02.41 PM तक—-पूर्वाभाद्र—-2——-सो
08.34 PM तक—-पूर्वाभाद्र—-3——–द _______राशि कुंभ - पाया लौह______ ______________________________

02.23 AM तक—-पूर्वाभाद्र—-4——-दी
उपरात रात्रि तक–उ.भाद्रपद—–1——-दू_______राशि मीन - पाया लौह_______


आज का दिन


व्रत विशेष…………….……………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष……… अंतर्राष्ट्रीय जेगुआर दिवस
पंचक ………………………………..जारी है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय………मार्गी बुध. रात्रि. 11.08 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………………. नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………….. संपूर्ण (अहोरात्र)


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक……………………….30.11.2025
तिथि………. मार्गशीर्ष शुक्ला दशमी रविवार
व्रत विशेष…………….……………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष……. विश्व व्यक्तिगत स्थान दिवस
दिन विशेष…….राष्ट्रीय कंप्यूटर सुरक्षा दिवस
पंचक ………………………………..जारी है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
हवन मुहूर्त………………………….. आज है
खगोलीय………………………. आज नहीं है
सर्वा.सि.योग……. उदयात् रात्रि. 1.11* तक अमृ.सि.योग…………………………. .नहीं है।

सिद्ध रवियोग……. उदयात् रात्रि. 1.11 तक


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


वास्तु शास्त्र अनुसार घर के मुख्य द्वार पर इन
चीजों को लगाने से आती है सुख समृद्धि..

वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। ये तोरण आम, अशोक या पीपल के पत्तों से बना होना चाहिए. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। उसे रोजाना जल अर्पित करें और शाम के समय उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं।

वास्तु शास्त्र में घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए कई उपाय बताए जाते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को अपनाने से घर-परिवार के लोगों की तरक्की होती है और उनके बीच प्यार बना रहता है। वास्तु अनुसार घर के मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह से लगानी चाहिए जिससे उन मूर्तियों की पीठ एक दूसरे से जुड़ी रहे। माना जाता है ऐसा करने से घर-परिवार की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखें। उसे रोजाना जल अर्पित करें और शाम के समय उसके समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 11 बार “ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। मान्यता है ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होने लगती है।

घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाना भी शुभ माना जाता है। इसी के साथ घर के मुख्य द्वार पर सुबह के समय आटे से रंगोली बनाएं। अगर रोजाना ऐसा कर पाना संभव न हो तो हफ्ते में एक बार तो ये काम जरूर करें। मान्यता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

रोजाना स्नान के बाद घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और परिवार में खुशहाली आती है। सुबह उठते ही स्नान करने के बाद घर की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं। मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

मान्यता है घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसे शुक्रवार के दिन घर ले आएं उसके बाद इसे पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रख दें। फिर शनिवार के दिन इसे निकालकर घर के मुख्य द्वार पर लगा दें।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने जज़्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा। आज आप किसी दोस्त या करीबी रिश्तेदार से अपने दिल के गम साझा कर सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है। आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की ज़रूरत है। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने संगी से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। आज ऐसी कई सारी चीज़ें होंगी – जिनकी तरफ़ तुरन्त ग़ौर करने की आवश्यकता है। आप एक बेहतरीन जीवनसाथी होने की ख़ुशक़िस्मती को शिद्दत से महसूस कर पाएंगे। परिवार के साथ आज शॉपिंग पर जाना संभव हैं, परन्तु थकान का अनुभव भी हो सकता है।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज एक भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। व्यापार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। परिवार में किसी बुज़ुर्ग की ख़राब तबीयत परेशानी का कारण बन सकती है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। यूँ तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज़ आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर ख़ुशी से चौंक जाएंगे। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से आज बचें।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज दबी हुई समस्याएँ फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप मानसिक स्पष्टता के लिए भ्रम और निराशा से बचने की कोशिश करें। आपका कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उधार देने से पहले उनकी विश्वसनीयता अवश्य जांच लें नहीं तो धन हानि हो सकती है। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ के लिए काफ़ी वक़्त मिलेगा, लेकिन सेहत गड़बड़ हो सकती है। विचारों से ही मनुष्य की दुनिया बनती है – कोई बेहतरीन किताब पढ़कर आप अपनी विचारधारा को और सशक्त कर सकते हैं।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच पैसे को लेकर आज कहासुनी हो सकती है। पैसों के मामलों में आपको परिवार के सभी लोगों को स्पष्ट होने की सलाह देनी चाहिए। शाम ढलते-ढलते कोई आकस्मिक झुकाव आपके दिलोदिमाग़ पर छा सकता है। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं। आज पानी की जीवन में क्या कीमत है इसके बारे में आप घर के छोटों को लेक्चर दे सकते हैं।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। शाम को प्रिय के साथ मुलाक़ात और साथ में कहीं घूमने जाने लिहाज़ से बढ़िया दिन है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नज़रअन्दाज़ करें। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज किसी संभव चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीक़े से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्वमें सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुक्सान हो सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। वक्त सेे हर काम को पूरा करना ठीक होता है अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपने लिए भी वक्त निकाल पाते हैं। अगर आप हर काम को कल पर टालते हैं तो अपने लिए आप कभी समय नहीं निकाल पाएंगे। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। अपने पिता के साथ आज दोस्त की तरह आप बात कर सकते हैं। आपकी बातों को सुनकर उनको खुशी होगी।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज का नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक़्त बिताएँ और शिकायत करने का मौक़ा न दें। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है। कोई फिल्म या नाटक देखकर आज आपका मन पहाड़ों में जाने का कर सकता है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज दोस्तों की बेरुख़ी आपको नाराज़ करेगी। लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था आज उन्हें नुक्सान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ ज़िन्दगी में ख़ुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है। रिश्तों से परे आपकी अपनी भी एक दुनिया है और उस दुनिया में आज आप दस्तक दे सकते हैं।


अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब