Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

9–11 जनवरी: ऊंट उत्सव की तैयारियाँ पूरी, धरणीधर स्टेडियम में पहली बार होगी ‘बीकाणा की शान’ प्रस्तुति

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 नवंबर 2025

बीकानेर में इस बार ऊंट उत्सव 9 से 11 जनवरी तक धूमधाम से आयोजित होगा। तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध और बेहतर समन्वय के साथ तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊंट उत्सव बीकानेर की पहचान है, ऐसे में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

पीले चावल बांट कर देंगे आमंत्रण

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ ने बताया कि 2 जनवरी को सुबह 8.30 बजे लक्ष्मीनाथ मंदिर से पीले चावल बांटकर आमजन को उत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। इस दौरान ऊंट और रोबिलों की झांकियां शहर में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

9 जनवरी: हेरिटेज वॉक से होगी शुरुआत

उत्सव की शुरुआत 9 जनवरी को “हमारी विरासत- हेरिटेज वॉक’’ से होगी। यह वॉक सुबह 8 से 10 बजे तक लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली तक रहेगी, जो बड़ा बाजार, मोहता चौक और अन्य ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी।

राजस्थान के रंग–बीकाणा के संग कार्यक्रम के तहत राज्य अभिलेखागार में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कला प्रदर्शनी भी लगेगी। इसमें पिछवई, उस्ता, मथेरण सहित कई लुप्त होती कला शैलियों का प्रदर्शन होगा।
शाम 6 से रात 9 बजे तक रवीन्द्र रंगमंच ओपन एयर थिएटर में ‘‘बीकाणा की आवाज’’ कार्यक्रम होगा।

10 जनवरी: उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में ‘ऊंटां रो मेलो’

10 जनवरी को राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र में ‘‘ऊंटां रो मेलो’’ सुबह 9 से दोपहर 2.30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें ऊंट नृत्य, फर कटिंग, साज-सज्जा, ऊंट दौड़ और घुड़दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी।

पहली बार धरणीधर स्टेडियम में ‘बीकाणा की शान’
धरणीधर स्टेडियम में दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक ‘‘बीकाणा की शान’’ कार्यक्रम पहली बार आयोजित होगा। इसमें मिस्टर बीकाणा, मिस मरवण शो और ढोला- मारू शो का भव्य मंचन होगा।

शाम 7 से रात 10 बजे तक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ‘‘स्वरम’’ कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक संध्या होगी। अभिलेखागार यहां ऊंट के इतिहास पर पहली बार विशेष प्रदर्शनी भी लगाएगा।

11 जनवरी: रायसर के धोरों पर समापन

अंतिम दिन 11 जनवरी को रायसर में ‘‘दम-खम’’ के तहत रस्साकशी, कुश्ती, कबड्डी, महिला मटका दौड़ और विदेशी पर्यटकों द्वारा पगड़ी बांधने जैसी गतिविधियां होंगी।
1.30 से 6.30 बजे तक ‘‘उड़ान’’ कार्यक्रम में सेंड आर्ट, हैंडीक्राफ्ट बाजार, फूड कोर्ट, विदेशी जोड़े की भारतीय रीति से शादी, कैमल व ऊंटगाड़ी सफारी और घुड़दौड़ आयोजित होंगी।

शाम 6 से रात 10 बजे तक ‘‘कला संगम’’ में सांस्कृतिक संध्या, अग्नि नृत्य और सेलिब्रिटी नाइट के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा।

बैठक में निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए उपायुक्त ऋषि पांडे, ट्रैफिक सीओ किसन सिंह समेत पर्यटन, अभिलेखागार, म्यूजियम, पशुपालन और एनआरसीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब