Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 नवंबर 2025

1 GDP: 6 तिमाहियों का रिकॉर्ड टूटा! 8.2 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ पर बोले पीएम मोदी – ‘उत्साहजनक..

2 कल सुबह 11 बजे संसद में होगी सर्वदलीय बैठक, शीतकालीन सत्र को लेकर बनेगी आम सहमति

3 नेशनल हेराल्ड केस पर फैसला तीसरी बार टला, ED चार्जशीट पर संज्ञान लें या नहीं, कोर्ट को तय करना है; आरोपियों में राहुल-सोनिया के नाम

4 राजनाथ बोले- रक्षा क्षेत्र में सुधार महज विकल्प नहीं बल्कि रणनीतिक जरूरत, सशक्त भारत का आधार

5 रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने हमेशा शांति और बातचीत में विश्वास किया है, लेकिन जब हमारी संप्रभुता और सुरक्षा की बात आती है, तो हम समझौता नहीं करते। हम सुरक्षा और संपर्क को मजबूत करने के लिए सीमा और समुद्री बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहे हैं। हम नए प्लेटफॉर्म, तकनीक और संरचनाओं के जरिये अपनी सेनाओं का आधुनिकीकरण कर रहे हैं

6 सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने जजों के काम को बताया बेहद तनावपूर्ण, सेहत ठीक रखने के लिए दी सलाह

7 सीजेआई ने कहा कि जजों के काम के घंटे लंबे होते हैं और उनका काम बेहद तनावपूर्ण होता है। उनके काम की प्रकृति को देखते हुए उन्हें मनोरंजक गतिविधियां करनी चाहिए। मनोरंजक गतिविधियों में वे गतिविधियां शामिल की जाती हैं, जिन्हें लोग अपने शरीर और दिमाग को तरोताजा करने के लिए करते हैं। इनमें खेलकूद, योग-ध्यान, तैराकी या पैदल चलना आदि कुछ भी हो सकता है

8 भाईचारा ही हमारी परंपरा, झगड़ा करना हमारे स्वभाव में नहीं’, संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान

9 भागवत ने कहा कि ‘दुनिया के अन्य हिस्से संघर्षों से भरे हालात में बने। वहां जब एक राय बन जाती है तो उसके अलावा हर विचार को अस्वीकार कर दिया जाता है। वे दूसरे के विचारों के लिए दरवाजे बंद कर देते हैं और इसे ‘…इज्म’ कहना शुरू कर देते हैं।’

10 कारोबार बनकर रह गईं शादियां, दहेज को लेकर भड़का सुप्रीम कोर्ट; रद्द कर दिया HC का फैसला

11 हम साथ-साथ हैं: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार बोले- न कोई मतभेद, न कोई भ्रम

12 कर्नाटक के CM सिद्दरमैया ने कहा, “BJP और JDS को झूठे आरोप लगाने की आदत है। BJP और JDS ने बयान दिया है कि वे नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाएंगे। उनके पास सिर्फ 60 सीटें हैं और JDS के पास 18 हैं। वे हमारी संख्या का मुकाबला नहीं कर सकते। हमारे पास 140 हैं। यह बेकार की कोशिश है। हम उनके झूठे आरोपों का सामना करेंगे,

13 डीके शिवकुमार ने कहा कि आप सभी के सपोर्ट से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं। राज्य के लोग अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं। हमें उनकी इच्छाएं पूरी करनी हैं। हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसे मानेंगे और कोई ग्रुप नहीं है। अभी भी, हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। CM ने जो भी कहा, मैं CM के साथ हूं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

14 शपथ के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, 10 लाख महिलाओं के खाते में राशि, अब 1 करोड़ नौकरी-रोजगार पर फोकस

15 चक्रवात दित्वा से तबाही का खतरा! तमिलनाडु-पुडुचेरी में रेड अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब