Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

राजीव भाई दीक्षित की पुण्यतिथि श्रीडूंगरगढ़ में 30 नवम्बर को होगा योग-आयुर्वेद संगोष्ठी का आयोजन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 नवंबर 2025

स्वदेशी और स्वावलंबन के प्रणेता,महान विचारक राजीव भाई दीक्षित की पुण्यतिथि पर कस्बे में रविवार को विराट योग एवं आयुर्वेद संगोष्ठी का आयोजन होगा। कार्यक्रम  सुबह 9 से 10:30 बजे तक सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी पार्क में आयोजित किया जाएगा।

संगोष्ठी की शुरुआत राजीव भाई दीक्षित को पुष्पांजलि अर्पित करके होगी। शिविर में लोगों को स्वदेशी जीवनशैली अपनाने, योग और आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल करने तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया जाएगा। सर्दियों को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया जाएगा, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। योग प्रशिक्षक उपस्थित लोगों को नियमित योगासन भी करवाएंगे।

युवा शक्ति जुटी टीम तैयारी में

आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवाओं की टीम लगातार सक्रिय है। योग शिक्षक किशन शर्मा, बलराम बेनीवाल, अन्नाराम सारण, माधव मित्तल और कालूराम मंडा सभी व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं।

युवाओं ने बताया कि राजीव भाई दीक्षित की विचारधारा स्वदेशी, स्वास्थ्य तथा मानसिक गुलामी से मुक्ति के संदेश को मजबूत करती है। उनका कथन “मैं भारत को भारतीयता की मान्यता के आधार पर फिर से खड़ा करना चाहता हूं  आज भी युवाओं को प्रेरित करता है।

कस्बे के विभिन्न छात्रावासों और संस्थाओं के लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर  स्वावलंबन और स्वदेशी के इस अभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब