श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 दिसम्बर 2025
नोखा के पूर्व विधायक और भाजपा के नए प्रदेश उपाध्यक्ष बने बिहारीलाल बिश्नोई 3 दिसंबर को पहली बार अपने गृह जिले बीकानेर का दौरा करेंगे। पदभार ग्रहण के बाद पहली आमद को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। राजनीतिक सफर के इस नये अध्याय की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता जयपुर से बीकानेर तक करीब 20 स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कितासर, बिग्गा, थार डेयरी, श्रीडूंगरगढ़ शहर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ और सेरूणा सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक होगा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्वागत समारोह में शामिल होंगे और जगह-जगह पुष्प वर्षा व अभिनंदन किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम का शेड्यूल
चोमू – सुबह 9:00 बजे
सीकर – 10:00 बजे
लक्ष्मणगढ़ – 10:15 बजे
फतेहपुर – 10:30 बजे
रतनगढ़ – 11:00 बजे
राजलदेसर – 11:15 बजे
कितासर (श्रीडूंगरगढ़) – 11:30 बजे
बिग्गा – 11:45 बजे
थार डेयरी, श्रीडूंगरगढ़ – 12:00 बजे
श्रीडूंगरगढ़ शहर – 12:15 बजे
लखासर – दोपहर 1:00 बजे
जोधासर – 1:15 बजे
झंझेऊ – 1:30 बजे
सेरूणा – 2:00 बजे
गुसांईसर – 2:15 बजे
नौरंगदेसर – 2:30 बजे
रायसर – 3:00 बजे
बीकानेर बाईपास – 3:30 बजे
हल्दीराम प्याऊ – 4:00 बजे
भाजपा कार्यालय, बीकानेर – शाम 5:00 बजे आगमन










