Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

खेत में तड़प रही घायल नीलगाय… किसान ने बचाई जान, वन विभाग को सौंपा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 दिसम्बर 2025

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में वन्य जीव लगातार संकट में हैं। कभी आवारा कुत्तों के हमलों से तो कभी खेतों में लगे तारों की चपेट में आकर ये मूक प्राणी घायल हो रहे हैं। क्षेत्र के गांव सातलेरा की रोही में मंगलवार सुबह खेत में दर्द से छटपटा रही एक नीलगाय मिली। पेट के निचले हिस्से में गहरा घाव होने से वह चलने-फिरने में बिल्कुल असमर्थ थी।
किसान केशुराम तावनियां जब खेत पहुंचे तो नीलगाय को गंभीर हालत में देखकर तुरंत वन विभाग को फोन किया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रोहिताश, वन्यजीव सहायक सुंदरलाल नायक और राजकुमार जांगिड़ वाहन लेकर मौके पर पहुंची। विभाग के चालक रोहिताश ने बताया कि नीलगाय के पेट में बड़ा घाव था और हालत लगातार बिगड़ रही थी।

किसान केशुराम के साथ वन्यजीव प्रेमी भंवरलाल जाखड़ और सांग सिंह ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। टीम ने नीलगाय को संभालते हुए वाहन में लादा और श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनिया ने कहा कि क्षेत्र में वन्य जीव अक्सर तारबंदी और कुत्तों के हमलों का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि घायल वन्य जीव दिखने पर तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब