Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

राजकीय कॉलेज श्रीडूंगरगढ़ में दो दिन चली व्याख्यान माला,छात्र- छात्राओं को मानवाधिकार और महिलाओं की कार्यस्थल सुरक्षा पर दी जानकारी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 दिसंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति- 2021 के तहत दो दिवसीय व्याख्यान माला का आयोजन हुआ।

2 दिसंबर को मानवाधिकार विषय पर और 3 दिसंबर को कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न अधिनियम- 2013 पर विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक किया गया। वहीं छात्राओं को बताया गया कि कार्यस्थल पर उनके क्या विशेषाधिकार हैं और किसी प्रकार की समस्या होने पर वे किन कानूनी प्रावधानों का सहारा ले सकती हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने अधिकार और कानून की जानकारी होना बेहद जरूरी है। सहायक आचार्य निशा सोढा और शुभनन्दिनी ने विद्यार्थियों को इन विषयों पर जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब