Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बने बिहारी लाल बिश्रोई का श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत, 51 किलो कीफुलमाला से भाजपा नेता का अभिनंदन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 3 दिसंबर 2025

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में बिहारी लाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद बीकानेर आगमन पर श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उनका जगह-जगह भव्य और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। क्षेत्र के ग्रामीणों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नए दायित्व को लेकर खुशी का माहौल रहा।

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कितासर, बिग्गा, थार सातलेरा, नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़, बेनीसर, लखासर, जोधासर, झंझेऊ और शेरूणा में स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहाँ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कितासर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर बालाजी की माला पहनाकर बिश्नोई का अभिनंदन किया। वहीं नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में विधायक सारस्वत ने साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के जिला पदाधिकारी, चेयरमेन, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष सहित हजारों की

संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नव-नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोमासर के कार्यकर्ताओं ने पहनाई 51 किलो की फुलमाला।
श्रीडूंगरगढ़ टुडे– मोमासर के कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर कितासर के निकट पहुंच कर प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। यहां पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलियां, पूर्व सरपंच जेठाराम भामू, भंवरलाल गोदारा सहित कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव की ओर से 51 किलो की माला पहना कर बधाई दी।

लखासर सहित देहात में हुआ पग-पग पर अभिनंदन।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का बेनीसर, जोधासर, झंझेऊ, लखासर में स्वागत सम्मान के आयोजन हुए। आस पास के गांवो से भाजपा समर्थक कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे व नेताओं का स्वागत किया। लखासर में बड़ा आयोजन हुआ। जहां प्रदेश उपाध्यक्ष का साफा व फुलमाला पहना कर गांव के कुनणमल व सहीराम ने स्वागत किया। विधायक ताराचंद सारस्वत का मोहनलाल नाई व मदनसिंह राठौड़ ने स्वागत किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का डूंगरराम प्रजापत व जेठाराम मेघवाल ने स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई का कैलाश पुरी व लालाराम नायक ने साफा व फूलमाला से स्वागत किया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इमरान राइन का भंवरसिंह तंवर व आसुसिंह पड़िहार ने स्वागत किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का डूंगरराम प्रजापत व जेठाराम मेघवाल ने स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाई का कैलाश पुरी व लालाराम नायक ने साफा व फूलमाला से स्वागत किया। अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इमरान राइन का भंवरसिंह तंवर व आसुसिंह पड़िहार ने स्वागत किया। देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में नरेश मोट, मोहननाथ ऊपनी, राजू शर्मा, लालाराम नायक, मनफूल ऊपनी, कानाराम जैसलसर, हड़मानराम खिलेरी, लक्ष्मण सिद्ध पूनरासर, चुननाथ सिद्ध पूनरासर, प्रेम कुमार नाई, भगवान नाथ, ईश्वरनाथ, ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल जाखड़, अग्रसिंह, श्रवण विश्नोई, भंवरसिंह, तोलाराम, गोपालराम नायक, जेठूसिंह तंवर, नारायणसिंह तंवर, लिखमराम प्रजापत, लेखराम शर्मा दुलचासर, अविनाश गिरी, भजनलाल प्रजापत, अजीत प्रजापत, हड़मानाराम प्रजापत, राजूराम प्रजापत, मामराज प्रजापत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब