Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

श्रीडूंगरगढ़ में युवक पर हमला और लूट, थाने में FIR दर्ज, आरोपी बोले- विधायक के रिश्तेदार हैं।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 दिसंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ बाजार में अक्षय पान भंडार के पास 29 नवम्बर की रात युवक पर हमला कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित करण पुत्र श्यामसुंदर पारीक (24) निवासी कालूबास ने थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। करण के अनुसार, वह अपनी बहन की शादी के लिए वहां पर सामान लेने गया था। इसी दौरान एक काले रंग की मॉडिफाइड जीप (RJ31 UA 0028) वहां आई और उस पर विधायक लिखा हुआ था। साथ ही वहां एक मोटरसाइकिल भी आई जिस पर विकास सोनी व विष्णु शर्मा वहां आए। जीप में संदीप उर्फ शेरा भी वहां आया। विकास सोनी शराब के नशे में गाली-गलोच की, रोकने पर करण पर हमला कर दिया। हमले में करण के सिर व हाथ पर चोटें आईं। शोर सुनकर नंदराम गोदारा, अशोक पारीक और भरत जोशी पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने 4-5 और साथियों को बुला लिया। 7-8 लोगों ने मिलकर विधायक के करीबी होने का रौब दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी और लूटपाट की। करण ने रिपोर्ट में कहा कि आरोपी उसकी 35 ग्राम की सोने की चैन और 30 ग्राम का सोने का ब्रासलेट छीनकर ले गए। वहीं भरत जोशी के पास दुकान के 20 हजार रुपये और 17 वर्षीय अजय पारीक से भी सोने और चांदी की चैन आरोपियों ने छीन ली। करण ने पुलिस को बताया शादी की व्यस्तता के कारण रिपोर्ट दर्ज करवाने में देरी हुई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई रतनलाल को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि अब परस्पर मामलें दर्ज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब