Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

डिग्गी में मिला युवती का शव: पुलिस ने रखवाया मोर्चरी में

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 दिसंबर 2025

एक 18 वर्षीय युवती का शव अपने खेत में बनी पानी की डिग्गी में तैरता मिला है। घटना सेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव भोजास की है, जहां दिवंगत ओमसिंह राजपुरोहित के खेत में उनकी पत्नी अपनी पुत्री 18 वर्षीय राजलक्ष्मी के साथ रहती थी। खेत बेनीसर के एक परिवार को काश्त के लिए दिया हुआ था।

रात मां को पुत्री का शव डिग्गी में होने की जानकारी हुई तो उन्होंने सेरुणा पुलिस को सूचना दी। रात तीन बजे एएफ आई महेंद्रसिंह व हैड कांस्टेबल आवड़दान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी की डिग्गी में युवती का शव मिला। सुबह पुलिस द्वारा शव निकलवाया गया और उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार परिजनों के रिपोर्ट देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब