Menu
मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

उपजिला अस्पताल का कार्यभार मिला डॉ. स्वामी को, पेशेंट फ्रेंडली वातावरण के माहौल का होगा प्रयास

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 दिसंबर 2025

उपजिला अस्पताल में प्रशासनिक बदलाव करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र कुमार चौधरी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके बिहाणी की स्वास्थ्य स्थिति ठीक न होने के कारण, अस्पताल का पूरा प्रशासनिक कार्यभार वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. ओपी स्वामी को सौंप दिया गया है। आदेश जारी होते ही डॉ. स्वामी ने अस्पताल प्रभारी का कार्यभार संभाल लिया है।

डॉ. ओपी स्वामी ने कहा कि उपजिला अस्पताल में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करना, आवश्यक संसाधनों में सुधार करना और अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली वातावरण देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के तहत अस्पताल के सिस्टम में सुधार और अस्पताल को पेशेंट फ्रेंडली वातावरण देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी गाइडलाइन के तहत अस्पताल के सिस्टम में सुधार, सतत मॉनिटरिंग और सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके साथ ही, डॉ. स्वामी ने भरोसा दिलाया कि मरीजों और उनके परिजनों से नियमित रूप से फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को सहज और बेहतर अनुभव मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब