श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 दिसम्बर 2025।
कांग्रेस के देहात और शहर जिलाध्यक्षों की नवनियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोनों जिलाध्यक्षों का स्वागत गुसाईंसर गांव से शक्ति प्रदर्शन के साथ किया।
गांव गुसाईंसर बड़ा में आयोजित कार्यक्रम में डेलवां, लोढेरां, बींझासर और मणकरासर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सक्रियता दिखाई। कार्यक्रम में कांग्रेस ने “वोट चोर गद्दी छोड़” आंदोलन और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की।
देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और दिसंबर में नई दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी के वोटों की सुरक्षा के लिए सजग रहें
बैठक में मूंगफली की सरकारी खरीद में बिजली बिल की अनिर्वायता को किसान विरोधी निर्णय बताते हुए किसान विरोधी नेताओं की शह पर केवल बीकानेर जिले में ऐसा होने पर रोष जताया गया एवं गिरदावरी के अनुसार मूंगफली तुलवाई की मांग की गई। श्रीडूंगरगढ़ एवं सूडसर ब्लाक की इस सामूहिक बैठक में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, श्रीराम भादू, राधेश्याम सिद्ध, विमल भाटी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू चौधरी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, एनएसयुआई जिलाध्यक्ष श्रीकिशन गोदारा, सोहनलाल महिया आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हाजी मोहम्मद, शांति बेनीवाल, रमेश प्रजापत, प्रिती मेघवाल, बुद्धाराम मेघवाल, सोहनलाल नैण, बालुराम महिया, प्रकाश दुसाद, सांवरमल भादू, राजेश मंडा आदि नेता भी मंचासीन रहे।
पांच गांवों के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
शुक्रवार को गांव गुंसाईसर बड़ा में अभिनंदन कार्यक्रम एवं पार्टी बैठक में पहुंचें कांग्रेस नेताओं का गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लोड़ेरां, बींझासर व माणकरासर इन पांच गांवों के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। गांव गुंसाईसर बड़ा से मोहनलाल गोदारा, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन सचिव रामेश्वरलाल गोदारा, भंवरलाल गोदारा, मुलाराम सहू, मुलचंद शर्मा, भागूराम सारण, बीरबल गोदारा, टिकूराम गोदारा, सहीराम गोदारा, गिरधारी दास स्वामी, टिंकू राम बाना, नथूराम कस्वां, हड़मानराम गोदारा, नथूराम सारण, रामकिशन गोदारा, मुरलीधर गोदारा, कानाराम भादू, तोलाराम गोदारा, राकेश गोदारा, ऊखमाराम गोदारा, भागीरथ गोदारा, घनश्याम गोदारा, मालाराम गोदारा, बाबुलाल गोदारा, तोलाराम मेघवाल, दुलाराम मेघवाल, नेमीचंद गोदारा, मनोज गोदारा, मांगीलाल गोदारा, भींयाराम गोदारा, सोहनलाल सारण, आंनद शर्मा, परमेश्वरलाल शर्मा, विक्रम शर्मा, धनाराम गोदारा, जोधाराम गोदारा, सत्यनारायण स्वामी आदि ने, गांव डेलंवा से गजानंद पारीक, रामावतार डेलू ने, मणकरासर से रेवंतराम कुलडियां ने, लोढेरा से बीरबल राम गोदारा, सहीराम गोदारा, खिंयाराम गेट, बजरंगलाल गोदारा, भूराराम गोदारा, रामनारायण गोदारा, मुनीराम गोदारा, मुलाराम सियाग, सोहनराम गोदारा, परताराम गोदारा, रूघाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। आयोजन में सक्रिय युवा राकेश सारण, मुकेश गोदारा, मालाराम गोदारा, घनश्याम गोदारा, बाबुलाल गोदारा ने सभी का आभार जताया।













