Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

मृदा स्वास्थ्य दिवस: ऊपनी व सोनियासर में किसानों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसलों का किया निरीक्षण

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 दिसंबर 2025

मृदा स्वास्थ्य दिवस पर शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने गांव ऊपनी और सोनियासर में किसानों को मृदा की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर उत्पादन के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के राज कुमार बेनीवाल और अमित गोदारा ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए।

अधिकारियों ने किसानों को बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड से खेत की मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों, कमी वाले तत्वों और जरूरी सुधारों की पूरी जानकारी मिलती है। इससे उर्वरकों का सही उपयोग होता है और लागत घटाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। किसानों को विभाग से मिलने वाले अनुदानों और योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

रबी सीजन को देखते हुए टीम ने किसानों को समय पर सिंचाई, निराई-गुड़ाई और पोषण प्रबंधन करने की सलाह दी, ताकि चना और सरसों जैसी फसलों में अधिकतम पैदावार ली जा सके।

सहायक कृषि निदेशक रघुवर दयाल के निर्देश पर विभागीय टीम ने किसान रामदयाल, ओमप्रकाश गोदारा और टिक्कूराम मेघवाल के खेतों का फील्ड निरीक्षण किया। इस दौरान चना एवं सरसों की फसल की स्थिति देखी गई और किसानों को उचित तकनीकी सुझाव दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब