श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 दिसंबर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏🏾जय श्री गणेशाय नमः🙏🏾
🙏🏾जय श्री कृष्णा🙏🏾
🕉️आज का पंचांग-07.12.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष_
वास्तु के अनुसार नमक के सकारात्मक एवं
नकारात्मक प्रभाव… एक सटीक जानकारी
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………….07.12.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास……………………………………… पौष
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि..तृतीया. सायं-रात्रि. 6.25 तक / चतुर्थी
वार…………………………………… रविवार नक्षत्र……… पुनर्वसु. रात्रि. 4.12* तक/ पुष्य
चंद्रमा…….. मिथुन. रात्रि. 10.38 तक / कर्क
योग…………. शुक्ल. रात्रि. 8.06 तक / ब्रह्म
करण……………….वणिज. प्रातः 7.51 तक
करण….. विष्टि(भद्रा). रात्रि. 6.25 तक / बव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………..प्रातः 7.05.39 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.40.14 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.34.34
रात्रिमान………………………… .13.26.06
चंद्रास्त…………………. . 9.34.32 AM पर
चंद्रोदय……………………8.14.19 PM पर
राहुकाल…..सायं 4.21 से 5.40 तक(अशुभ)
यमघंट…..अपरा. 12.23 से 1.42 तक(शुभ)
गुलिक….अपरा. 3.02 से 4.21(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.02 से 12.44 (शुभ)
पंचक…………………………………. नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. घी का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर
लग्न …………वृश्चिक 20°38′ ज्येष्ठा 2 या
सूर्य ………….वृश्चिक 20°58′ ज्येष्ठा 2 या
चन्द्र …………मिथुन 20°33′ पुनर्वसु 1 के
बुध ……….. वृश्चिक 0°25′ विशाखा 4 तो
शुक्र ^ …….वृश्चिक 13°37′ अनुराधा 4 ने
मंगल ^ …….. वृश्चिक 29°36′ ज्येष्ठा 4 यू
बृहस्पति * … मिथुन 29°53′ पुनर्वसु 3 हा
शनि ………… मीन 1°5′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …….. कुम्भ 19°21′ शतभिषा 4 सू
केतु * … सिंह 19°21′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल…………….प्रातः 8.25 से 9.44 तक
लाभ……………प्रातः 9.44 से 11.04 तक
अमृत…………पूर्वा. 11.04 से 12.23 तक
शुभ…………….अपरा. 1.42 से 3.02 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ……….सायं – रात्रि. 5.40 से 7.21 तक
अमृत…………… रात्रि. 7.21 से 9.02 तक
चंचल…………. रात्रि. 9.02 से 10.43 तक
लाभ….रात्रि. 2.04 AM से 3.45 AM तक
शुभ…..रात्रि. 5.26 AM से 7.06 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
11.39 AM तक—पुनर्वसु—-1——–के
05.07 PM तक—पुनर्वसु—-2——–को
10.38 PM तक—पुनर्वसु—-3———ह
राशि मिथुन – पाया रजत् _
04.12 AM तक—पुनर्वसु—-4———ही
उपरात रात्रि तक——पुष्य—-1———हू
राशि कर्क – पाया रजत
आज का दिन
व्रत विशेष…. पौषी चतुर्थी(चंद्रो. 8.14 रात्रि)
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष… सशस्त्र सेना झंडा दिवस दिवस
दिन विशेष…………नागरिक विमानन् दिवस
पंचक ………………………….. आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…प्रातः 7.51 से रात्रि. 6.25 तक
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय… मूले धनुषि भौम. रात्रि. 8.17 पर
रविपुष्य योग…. रात्रि. 4.12* से रात्रि. पर्यंत
सर्वा.सि.योग………………………… नहीं है।अमृ.सि.योग………………….. आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………. आज नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक……………………….08.12.2025
तिथि…………… पौष कृष्णा चतुर्थी सोमवार
व्रत विशेष……………………………..नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
दिन विशेष…………. नौसेना पनडुब्बी दिवस
दिन विशेष………….. SAARC चार्टर दिवस
दिन विशेष…. भारतीय सेना सेवा कोर दिवस
पंचक ……………………………आज नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………………आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………….आज है।
खगोलीय……………………………….नहीं है
सर्वा.सि.योग…….. उदयात् रात्रि. 2.53* तक अमृ.सि.योग………………….. ..आज नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………. ..आज नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
वास्तु के अनुसार नमक के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव… एक सटीक जानकारी
हम सभी जानते हैं कि खाने में ज्यादा नमक हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। नमक सदियों से सबसे कीमती खनिजों में से एक रहा है। यह किसी भी रसोई में सबसे आवश्यक तत्व है। यह एक क्रिस्टल है जिसमें अवशोषित करने और सुखाने की अनूठी शक्ति होती है। इन्हीं गुणों के कारण नमक का उपयोग स्थान को शुद्ध और शुद्ध करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तुशास्त्र के अनुसार नमक वास्तव में हमारे घरों का वातावरण शुद्ध और स्वस्थ रखता है। नमक में घर, शरीर और आत्मा से नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की शक्ति होती है। हालांकि अति किसी भी चीज की बुरी होती है। यदि नमक में नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करने की शक्ति है, तो इसका अत्यधिक सेवन भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। आज हम वास्तु के अनुसार नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों के बारे में आपको बताएंगे। आइए जानते हैं नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे में।
नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
नकारात्मक ऊर्जा आपके दिमाग और शरीर से सकारात्मकता को बाहर निकाल देती है और आपको थका हुआ महसूस कराती है। जब भी आप कम महसूस कर रहे हों, तो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करनेके लिए नमक के पानी से स्नान करें। इससे आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी।
नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
वास्तु के अनुसार नमक को बहुत ही शुभ माना गया है। चूंकि यह सकरात्मक ऊर्जा देता है, इसलिए इसे पूरे घर में इस्तेमाल किया जा सकता है और घर के कोनों में रखा जा सकता है। पानी की एक कटोरी में नामक रखकर इसे घर के कोनों में रखें। यह आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेगा। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि नमक के पानी को नियमित रूप से बदलें। इसे वाशरूम या सिंक में बाह्य दें।
नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
यदि आपको नींद की समस्या है तो आप बेडरूम में नमक रखें। ऐसा करने से आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते हैं और सुकून की नींद ले सकते हैं।
नमक के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव
बाथरूम में एक कटोरी में थोड़ा सा नमक रखकर आप विभिन्न शारीरिक और मानसिक बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। यह आपके घर से नकारात्मकता को दूर रखने में मदद करेगा और परिवार के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नमक के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय
नमक के नकारात्मक प्रभाव और उससे बचने के उपाय
यदि नमक में नकारात्मकता के स्थान को शुद्ध करने की शक्ति है तो यह नकारात्मक ऊर्जा को भी चारों ओर फैला सकता है। इससे बचने के लिए निम्न उपाय अपनाएं
नमक का प्रयोग सीमित करें, इसकी थोड़ी मात्रा ही काफी है।
नमक को नियमित रूप से बदलते रहें।
जब आप नमक का इस्तेमाल कर लें तो उसे बहते पानी के नीचे निकाल दें, इसे दोबारा इस्तेमाल न करें।
अगर यह गलती से आपके घर या शरीर में गिर जाए तो इसे पोंछ लें या अच्छी तरह धो लें।
अति किसी भी चीज की बुरी होती है, लेकिन जब इसका विवेकपूर्ण उपयोग किया जाता है तो यह अत्यधिक लाभ और सकारात्मकता लेकर आती है।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ दिलचस्प और रोमांचक काम करने के लिए बढ़िया वक़्त है। किसी से आँखें चार होने
की काफ़ी संभावना है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आपका प्यार, आपका जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफ़ा दे सकता है। समय मुफ़्त ज़रूर है पर बेशक़ीमती भी है, इसलिए अपने अधूरे कार्यों को निपटाकर आप आने वाले कल के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार पलों में से होंगे। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज सेहत की तरफ़ ज़रा ज़्यादा ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। संगी आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से वहआपसे नाराज हो सकता है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकता है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नीन्द का पूरा आनंद आप ले पाएंगे। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आज की मुलाक़ात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। ऐसा लगता है कि पारिवारिक-मोर्चे पर आप ज़्यादा ख़ुश नहीं हैं और कुछ अड़चनों का सामना कर रहे हैं। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ी कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर देनी चाहिए।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। फ़ौरी तौर पर मज़े लेने की अपनी प्रवृत्ति पर क़ाबू रखें और मनोरंजन पर ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। इकतरफ़ा प्यार आपके लिए काफ़ी ख़तरनाक साबित होगा। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन जिंदगी अब ट्रैक पर आ रही है इस बात का अहसास आज आपको होगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं, ये उनकी ज़िन्दगी के सबसे यादगार पलों में से होंगे। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। घर की जरुरतों को देखते हुए आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कोई कीमती सामान खरीद सकते हैं जिससे आर्थिक हालात थोड़े तंग हो सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा ज़िन्दगी आपके लिए वाक़ई ख़ुशनसीबी लेकर आई है। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे- लेकिन काम का बोझ आपमें खीज पैदा करेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं को नियन्त्रित करने में कठिनाई होगी, लेकिन आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें नहीं तो आप अकेले रह जाएंगे। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें। आज विदेश में रहने वाले किसी शख्स से आपको कोई बुरी खबर मिल सकती है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज झगड़ालू स्वभाव को क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नज़रिए में खुलापन अपनाएँ और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। हालात को क़ाबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज़्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीक़े से हल करने की कोशिश करें। इसे महसूस करें। समय का अच्छा इस्तेमाल करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपका रूख़ा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड ख़राब कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि किसी का अनादर और गम्भीरता से न लेना रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करें । एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। कोई पौधा लगाएँ। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसकी शिकायत शाम को होना मुमकिन है। आपकी खूबियां आज लोगों को बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं- लोगों को दिए पुराने कर्ज़ वापिस मिल सकते हैं- या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। यह परिवार में दबदबा बनाए रखने की अपनी आदतों को छोड़ने का वक़्त है। ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। आपका बदला हुआ बर्ताव उनके लिए ख़ुशी का कारण साबित होगा। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। आपकी कमियां आपको अच्छी तरह से पता हैं आपको जरुरत है उन कमियों को दूर करने की।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




