शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के खेत पर बनी पानी की डिग्गी में गत बुधवार रात को 18 वर्षीय युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गांव बेनिसर निवासी ओंकारनाथ सिद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी सीओ निकेत कुमार कर रहे हैं। उनके अनुसार प्रथम दृष्टया शराब के नशे में आरोपी द्वारा वारदात को अंजाम देना सामने आया है। वही, मामले में नामजद दूसरे आरोपी के साथ पूछताछ जारी है। ज्ञात रहे कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर क्षेत्रवासियों ने श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी के बाहर धरना लगाया था और घटना को लेकर गहरा रोष प्रकट किया था। जिसमें पुलिस प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे सहमति बनी और धरना समाप्त किया गया। उसके अगले दिन शव का अंतिम संस्कार हुआ।










