श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 दिसंबर 2025
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान संगठन में फेरबदल करते हुए जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के तहत कुल 44 जिला प्रभारी और 44 सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
सोशल मीडिया बीकानेर संभाग प्रभारी कोजूराम सारस्वत ने बताया कि संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से यह नियुक्तियां की गई हैं। घोषित सूची में बीकानेर शहर जिला प्रभारी की जिम्मेदारी ओमप्रकाश सारस्वत को सौंपी गई है, जबकि बीकानेर देहात जिला प्रभारी का दायित्व बलवीर बिश्नोई को दिया गया है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार नए प्रभारियों को जिलों में संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई











