Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया का  CBEO ने किया औचक निरीक्षण

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 दिसंबर 2025

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीदासरिया में सोमवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) शिवनारायण विश्नोई ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और साफ-सफाई सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया।

CBEO ने विद्यालय प्रशासन को  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने विद्यालय से संबंधित प्रमुख समस्याओं को CBEO  के संज्ञान में लाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्यापकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की अध्ययन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। साथ ही उन्होंने रमसा से दो नए कक्षा-कक्ष स्वीकृत करवाने तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरनाथजी का नाडा, बीदासरिया के लिए नए भवन की स्वीकृति की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भवन नहीं होने के कारण छोटे बच्चों को दूरी एवं असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल मेघवाल द्वारा रखी गई  समस्याओं पर सहमति जताते हुए CBEO शिवनारायण विश्नोई ने आश्वस्त किया कि विद्यालय में शिक्षकों  की कमी शीघ्र पूरी की जाएगी, दो अतिरिक्त कक्षा-कक्ष जल्द स्वीकृत कराए जाएंगे, तथा प्राथमिक विद्यालय हरनाथ जी का नाडा के लिए नए भवन का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिसकी स्वीकृति जल्द जारी होने की संभावना है।

अंत में, CBEO महोदय ने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा की गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब