Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़: कोरम पूरा न होने से दो ग्राम सभाएं रद्द; मनरेगा, PM आवास के कार्यों की  हुई विस्तृत जाँच

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 दिसंबर 2025

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसाइटी (SSAAT) के निर्देश पर श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में दिसंबर 2025 का सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला संसाधन अधिकारी (DRO) नन्द लाल शर्मा के पर्यवेक्षण में चार ग्राम पंचायतों जोधासर, कितासर भाटियान, कल्याणसर, और कल्याणसर नयामें ऑडिट प्रस्तावित था, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

जोधासर: सामाजिक अंकेक्षण दल की कोरम पूर्ति न होने के कारण ऑडिट रद्द कर दिया गया।

कल्याणसर: कल्याणसर ग्राम पंचायत में   8 दिसंबर 2025 को आयोजित ग्राम सभा मतदाता के कोरम की कमी के कारण ग्राम सभा को भी रद्द करना पड़ा।

हालांकि, शेष दो ग्राम पंचायतों कितासर भाटियान और कल्याणसर नया में सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभाएं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।

मनरेगा और PM आवास की विस्तृत जाँच संपन्न

दिसंबर माह के इस सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (PM आवास), मनरेगा (महात्मा गांधी नरेगा), और वन विभाग के कार्यों की गहन जाँच की गई।

जाँच अवधि: मनरेगा योजना के तहत 01 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 (प्रथम छमाही) के कार्यों का भौतिक सत्यापन 2 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच किया गया।

सत्यापन दल में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) बाबूलाल गर्ग ने पंचायत निर्णय एप संबंधी तकनीकी जानकारी दी। वहीं, मोहनलाल, बिरजू कुमारी, और रामनारायण समेत अन्य VRPs की टीम ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यों का गहन भौतिक सत्यापन ओर रिपोर्ट ग्राम सभा मे पस्तुत की।

पंचायत निर्णय ऐप’ से संपन्न हुई ग्राम सभाएं

8 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई ग्राम सभाओं में, सामाजिक अंकेक्षण टीम ने मनरेगा जाँच की विस्तृत रिपोर्ट ग्रामवासियों के समक्ष सार्वजनिक की गई।  जो पारदर्शिता की इस पहल का मुख्य उद्देश्य था। सभी ग्राम सभाएं ‘पंचायत निर्णय ऐप’ के माध्यम से संपन्न हुईं।

इन सभाओं में ग्राम सभा के अध्यक्ष सरपंच, प्रतिनिधि राकेश नायक, कार्यवाही अधिकारी प्रभारी संपत मीणा, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) नवल सिंह, सीताराम जाखड़ (एलडीसी), तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण लोगों ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब