Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

गुरु दर्शन यात्रा 25- बैनर का लोकार्पण, 18 दिसंबर से रवाना होगी यात्रा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 दिसंबर 2025

स्थानीय मालू भवन में सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री जी के सान्निध्य में “टीम  गुरूदर्शन यात्रा” के द्वारा संचालित आचार्य भिक्षु की जन्शताब्दी वर्ष के आचार्यश्री महाश्रपण के भिक्षु जन्मभूमि कंटालिश पदार्पण के पावन अवसर पर समाज के उदार व्यक्तियों के सहयोग से गुरूदर्शन के लिए एक बस की व्यवस्था की गई है। यात्रा संयोजक सभा के पूर्व मंत्री पवनकुमार सेठिया, प्रभारी हरीश डागा व समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने “गुरूदर्शन यात्रा” बैनर का लोकार्पण किया।

यात्रा प्रभारी अशोक झाबक ने बताया कि बस मालू भवन से 18 दिसंबर रात्रि को रवाना होगी व 22 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ वापस आएगी। तीन दिवसीय इस यात्रा में तेरापंथ के महत्वपूर्ण स्थलों में जैन तीर्थ का भी भ्रमण किया जाएगा।

यात्रा शुल्क ₹300 प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसी के साथ झाबक ने बताया कि नाम लिखवाने के लिए यात्रा संयोजक पवन सेठिया 94130 74724 से संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर समाज के तिलोकचंद हीरावत, चंद्र मोहन डागा, अशोक संचेती, कमल सिंघी, प्रदीप झाबक, सोहनलाल लुनिया, बाबूलाल भादानी व अरुण पुगलिया भी उपस्थित रहे। साध्वी संगीतश्री जी ने गुरु दर्शन करने की विशेष प्रेरणा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब