श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 दिसंबर 2025
महंत योगी पीरपंचम नाथजी के शिष्य नंदीनाथजी महाराज द्वारा 21 दिन की जलधारा तपस्या मंगलवार सुबह से प्रारंभ की गई है। चिड़पड़नाथ जी बगीची में हो रहें इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सुबह सवा पांच बजे से महाराज महाकाल का जप करते हुए जलधारा तपस्या का क्रम संपन्न करते है। मंदिर प्रबंधन ने सभी शिव भक्तों से दर्शन करने की अपील करते हुए तप का महत्व बताया।











