श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 दिसंबर 2025
श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों का दौरा कर क्षेत्र में जारी विकास गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न गांवों में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी
दौरे के दौरान विधायक सारस्वत ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों की निगरानी और जनता से सीधा संपर्क ही उनकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में उन्होंने कई स्थानों पर चल रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, बिजली लाइन सुधार, चिकित्सा सुविधाओं जैसी परियोजनाओं को मौके पर निरीक्षण कर अधिकारियों को गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विधायक के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और स्थानीय मुद्दों को उनके सामने रखा। सारस्वत ने आश्वासन दिया कि प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।
आज के दौरे में सारस्वत ने कुचोर आथुनी, कुचोर अगुनी, मेउसर, सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण किया। प्रतेयक गांव में उन्होंने लोगों से क्षेत्रीय विकास, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुविधाओं और आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की।
विधायक सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और सरकार द्वारा स्वीकृत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द ही धरातल पर नजर आएंगे।
ग्राम दौरों के बाद विधायक सारस्वत विधायक सेवा केंद्र, श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों पहुंचे ,विधायक सारस्वरत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया शेष प्रकरणों के लिए अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
- विधायक ने कहा कि जनता की हर समस्या मेरा अपना दायित्व है और में एक जनसेवक के रूप में हमेशा क्षेत्रवासियों के बीच रहकर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करूंगा

















