Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

बिहार के मंत्री नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 दिसंबर 2025

भाजपा ने बिहार सरकार के मंत्री और बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। यह फैसला रविवार को भाजपा के पार्लियामेंट्री बोर्ड ने लिया। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने दी।

नितिन नबीन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। भाजपा ने 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था, जिसके बाद वे एक्सटेंशन पर थे। फिलहाल नड्डा केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्रलाय संभाल रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा-

“नितिन नबीन ने मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अलग पहचान बनाई है। वे युवा और परिश्रमी नेता हैं, जिनके पास समृद्ध संगठनात्मक अनुभव है। बिहार में वे कई कार्यकालों तक विधायक और मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने की बधाई।”

अगर नबीन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे

फिलहान नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति होंगे।

कौन हैं नितिन नबीन

45 साल के नितिन नबीन बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।

  • 23 मई 1980 को पटना में जन्म हुआ था।
  • उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा भाजपा के बड़े नेता थे।
  • 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के CMKM पब्लिक स्कूल से की है।
  • नितिन के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं, 3.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
  • 2006, 2010, 2015 और 2020 और 2025 में लगातार बांकीपुर सीट से विधायक बने।
  • 2025 के चुनाव में उन्हें 98,299 वोट मिले। राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों से हराया।
  • 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री बने थे।

2010 से लगातार विधायक

  • 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर सीट से विधायक चुने गए
  • 2025 विधानसभा चुनाव में
    • नितिन नबीन: 98,299 वोट
    • राजद प्रत्याशी रेखा कुमारी: 51,936 वोट
    • जीत का अंतर: 46,363 वोट

मंत्री बनने का सफर

  • 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री बने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब