Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता, जन-जागरूकता व नागरिक सहभागिता के विशेष कार्यक्रम आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 दिसंबर 2025

वर्तमान राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को नगर में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौन्दर्यकरण पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व माननीय ताराचन्द जी सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़ की अगुवाई में किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित नवीन बस स्टेण्ड पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा हटाने, सौन्दर्यकरण एवं स्वच्छ परिवेश निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही ओसवाल श्मशान भूमि में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर साफ-सफाई की गई, जिससे सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया।

इस अवसर उपस्थित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता ही सेवा” की शपथ दिलवाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने एवं नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

विधायक ताराचन्द जी सारस्वत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक नागरिक का सहयोग ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नगर की पहचान बनाता है।

बस स्टेण्ड परिसर में नगरपालिका प्रशासन द्वारा आमजन से स्वच्छता अभियानों में भागीदारी निभाने की अपील की गई तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरवासियों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में श्रीवर्द्धन शर्मा, अधिशासी अधिकारी (तहसीलदार) नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, मानमल शर्मा, अध्यक्ष नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़, विनोद गिरी गुसाई, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, श्री भवानीप्रकाश तावणिया, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सहित लोकेश गौड, रजत आसोपा,सैजाद, हरीश गुर्जर, जितेन्द्र भोजक, कुलदीप, धनराज पाण्डिया, करणीदान, अजय शर्मा, मोहित सारस्वत, सोनू नाई, राजीव शर्मा,अजहरूदीन जगदीश सिद्ध, पालिका हल्का जमादार, समस्त सफाई कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नगर में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ तथा सभी ने मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित श्रीडूंगरगढ़ के निर्माण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब