श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 दिसंबर 2025
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्री करणी गौ सेवा समिति, कोटासर गौशाला में पहुँचकर गौमाता की सेवा कर मनाया इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ गौमाता को गुड़ एवं लापसी अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस अवसर पर कहा कि गौसेवा हमारी भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की मूल आत्मा है, जो करुणा, सेवा, त्याग और सहअस्तित्व का संदेश देती है। गौमाता की सेवा के माध्यम से समाज में सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संचार होता है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे इसी समर्पण, सेवा और संकल्प भाव के साथ राजस्थान प्रदेश की सेवा करते रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सशक्त गति प्रदान करें।

इस अवसर पर भाजपा देहात उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, ओबीसी मोर्चा प्रतिनिधि विनोद गिरी गोसाई, देहात भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, उत्तम नाथ सिद्ध, रेवत नाई, जगदीश पारीक, गौशाला के अगर सिंह पड़िहार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गौसेवा से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





