Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ 17 दिसंबर को मनाया जाएगा पेंशनर दिवस पेंशनरों की मांगों को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 दिसंबर 2025

राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस पर 17 दिसंबर को सरदारशहर रोड पर स्थित पेंशनर भवन में  मनाया जाएगा। पेंशनर समाज के अध्यक्ष करणीसिंह बाना व मंत्री सत्यनारायण योगी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वयोवृद्ध 10 पेंशनरों को सम्मान  किया जाएगा। कार्यक्रम में  शिक्षा विभाग के छोगमल शर्मा, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, चंदूलाल विश्नोई, समसूदीन को सम्मानित किया जायेगा इसी प्रकार जलदाय विभाग के श्रवण महर्षि, हनुमदास स्वामी, गोपालदास स्वामी, सुरेशचंद गुप्ता एवं राज. पुलिस के पीथाराम का सम्मान किया जायेगा । सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी पेशनर 8 वें वेतन आयोग में पेशनर को पूर्व की सरकारों द्वारा नियमानुसार दिए गए लाभ के अनुरूप लाभ नहीं दिया जाकर पेंशनर की उपेक्षा की है । इसी को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में शाखा द्वारा सभी पेंशनरों से 17 दिसंबर को  ज्यादा  से ज्यादा संख्या मे पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब